गाजीपुर, अप्रैल 3 -- खानपुर। क्षेत्र के मौधा गांव में पुरानी पुलिस चौकी की जर्जर बाउंड्रीवाल स्कूल जाने वाले छात्र-छात्राओं के लिए खतरा बन गई है। बाउंड्रीवाल की हालत इतनी खराब हो चुकी है कि उसके गिरने का डर बना हुआ है। इसी रास्ते से होकर राजकीय हाईस्कूल, उच्च प्राथमिक विद्यालय और प्राथमिक विद्यालय के बच्चे प्रतिदिन विद्यालय आते-जाते हैं, जिससे अभिभावकों और ग्रामीणों में चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों का कहना है कि पुरानी पुलिस चौकी की बाउंड्री कई जगह से टूट चुकी है और दीवार झुक गई है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को देखते हुए जल्द से जल्द जर्जर बाउंड्रीवाल की मरम्मत कराई जाए या उसे हटाकर नई दीवार बनवाई जाए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...