सीवान, मार्च 22 -- बड़हरिया, एक संवाददाता। बेलगाम जर्जर वाहन और नाबालिगों को बाइक चलाने से आज सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं। यू कहे कि प्रशासन की अनदेखी से सड़को पर खूब जर्जर बस, छोटी बड़ी गाड़िया और नाबालिग बाइक चलना आम बात तो है वही स्थानीय प्रशासन के लिए एक चुनौती बनी हुई है। परिवहन विभाग वाहन की जांच करती रहती है और जर्जर बसे और नाबालिग बाइक चलाने से बाज नहीं आ रहे है। जिससे दुर्घटना होती रहती है। बता दें कि अधिक नाबालिग तो लहरिया कट बाइक ड्राइव करते ही है बल्कि बाइक पर ही रिल बनाते है और खुद को दुर्घनाओं का शिकार होते है या किसी की जान लेते है। शुक्रवार को बड़हरिया सीवान मुख्यमार्ग के कोइरीगावा गांव के समीप एक जर्जर बस से एक बाइक पर तीन सवार युवकों को पीछे से धक्का मार दिया था जिससे तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस घटना के पहले...