जर्जर फोरलेन सड़क को लेकर आक्रोश, 21 दिन का अल्टीमेटम
सोनभद्र, जून 15 -- शक्तिनगर, हिन्दुस्तान संवाद। शक्तिनगर-अनपरा फोरलेन मुख्य मार्ग की बदहाल स्थिति को लेकर स्थानीय लोगों का आक्रोश रविवार को खुलकर सामने आया।
स्थानीय लोगों की मांग जर्जर एवं गड्ढायुक्त सड़क से परेशान लोगों ने थाना प्रभारी सत्येंद्र राय के माध्यम से जिलाधिकारी के नाम नौ सूत्रीय ज्ञापन सौंपकर 21 दिनों के भीतर समस्या का समाधान कराने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि निर्धारित अवधि में कार्रवाई नहीं होने पर क्षेत्रवासी उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
सड़क की स्थिति ज्ञापन सौंपने वालों का कहना था कि शक्तिनगर से अनपरा तक फोरलेन सड़क कई स्थानों पर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है। दुद्धीचुआ मोड़, शक्तिनगर थाना मोड़, पीडब्ल्यूडी चौराहा, खड़िया बाजार, बोदरा बाबा और खड़िया पेट्रोल पंप के समीप करीब दो किलोमीटर तक सड़क बड़े-बड़े गड्ढों में तब्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.