अमरोहा, अप्रैल 11 -- अमरोहा। आरटीआई एसोसिएशन ऑफ इंडिया के जिलाध्यक्ष पंडित मनु शर्मा एडवोकेट के नेतृत्व में शुक्रवार को पदाधिकारियों ने पांच सूत्रीय मांगों को लेकर एसई राघवेंद्र प्रताप सिंह को ज्ञापन सौंपा। इसमें हादसों से बचाव के लिए जर्जर, गिराऊ हालत के बिजली पोल व आबादी के बीच से गुजर रही 11 केवी लाइनों के तारों को बदलने की मांग की गई है। इसके अलावा उपभोक्ताओं की मौजूदगी में ही मीटर की जांच करने, गलत बिजली बिलों में सुधार करने, प्रीपेड स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं की बिजली ऑटो डिस्कनेक्ट होने से रोकने व सहमति के बाद ही मीटर लगाने का मुद्दा उठाया गया है। इस दौरान एसोसिएशन जिला महासचिव संजीव जिंदल, दिनेश सिंह, चंद्रगुप्त मौर्य, विनोद मौर्य, राजीव कुमार गोले, शानू कुरैशी, वीर सिंह आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...