हमीरपुर, नवम्बर 9 -- 0 सभासद की शिकायत के बाद विभाग ने नहीं दिया ध्यान फोटो-12- जर्जर विद्युत पोल टूटकर छज्जे में टिका हमीरपुर, संवाददाता। कई बार शिकायत के बाद भी बिजली विभाग ने पोल नहीं बदला। रविवार को जर्जर पोल घर के छज्जे पर गिर गया। गनीमत रही कि उस समय छज्जे के नीचे कोई मौजूद नहीं था। जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। मुख्यालय के वार्ड 14 डिग्गी रमेड़ी निवासी जीतू कोटेदार के घर के बगल में एक बिजली पोल व दूसरा पोल राम सहोदर के घर के बगल में लगा है। जो पूरी तरह से जर्जर हो चुका था। जिसको लेकर सभासद अजय कुमार ने कई बार विद्युत विभाग के अधिशाषी अभियंता को पत्र सौंप कर जर्जर पोलो को प्रतिस्थापित करने की मांग की थी। लेकिन विद्युत विभाग की लापरवाही के चलते रविवार को जर्जर पोल घर के छज्जे पर गिर गया। गनीमत यह रही कि उस समय छज्जे के नीचे व छत पर ...