गाजीपुर, अप्रैल 3 -- जमानियां। जमानियां कस्बा बाजार में जर्जर बिजली के पोल की मरम्मत शुक्रवार से शुरू हो गई। अधीक्षण अभियंता विवेक खन्ना के निर्देश पर विभागीय कर्मचारियों ने नगर क्षेत्र के जर्जर पोल चिंहित करते हुए उनकी मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया है। शुक्रवार को कस्बा बाजार को जाने वाले रोड किनारे कई माह से जर्जर विद्युत पोल की मरम्मत भी की गई जिससे स्थानीय निवासियों ने राहत महसूस की। बता दें कि इस मामले को 'हिन्दुस्तान' ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...