उन्नाव, मार्च 16 -- सफीपुर। कोतवाली क्षेत्र के शहादत नगर गांव में हवा के तेज झोंके के बीच चिलवल का जर्जर पेड़ गिर गया। पेड़ की चपेट में आने से एक भैंस व पड़िया की मौत हो गई। राजस्व निरीक्षक ने घटना की जानकारी जुटा सहायता के लिए उच्चाधिकारियों को अवगत कराया। सआदत नगर गांव निवासी हरिओम शुक्ला पुत्र श्रीराम ने एसडीएम शिवेंद्र वर्मा को शिकायती पत्र देकर बताया कि घर के बाहर उसकी दुधारू भैंस और पड़िया बंधी हुई थी। तभी हवा का झोंका आने पर पड़ोस में खड़ा रविशंकर का जर्जर हो चुकाचिलवल का पेड़ भरभरा कर गिर गया। जिसके नीचे दबकर दोनों मवेशियों की मौत हो गई। किसान ने करीब डेढ़ लाख रुपये का नुकसान होना बताया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.