सिद्धार्थ, जनवरी 9 -- सिद्धार्थनगर, हिटी। खुनियांव विकास क्षेत्र के कुसम्ही से केवटहिया मोहमद नगर को जोड़ने वाले करीब तीन किलोमीटर लंबे मार्ग पर केरवनिया गांव के दक्षिण-पूर्व में बनी पुलिया पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। पुलिया के मध्य हिस्से की छत टूट जाने से स्थिति बेहद गंभीर हो गई है। इसके बावजूद ग्रामीण मजबूरी में टूटी पुलिया पर लकड़ी के पटरे रखकर और ऊपर से मिट्टी डालकर किसी तरह आवागमन बनाए हुए हैं। शाहिद हुसैन, कमाल अहमद, सरफराज चौधरी, हयात चौधरी आदि ग्रामीणों का कहना है कि कई बार पटरा या मिट्टी खिसक जाता है, जिससे रास्ता अचानक अवरुद्ध हो जाता है। गुरु प्रसाद, अजय कुमार, रामचन्द्र विश्वकर्मा समेत कई ग्रामीणों ने प्रशासन से जर्जर पुलिया की तत्काल मरम्मत कराए जाने की मांग की है। लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता अरुण कुमार सिंह ने बताया कि ...