इटावा औरैया, मार्च 7 -- क्षेत्र में देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। भरथना बकेवर रोड स्थित पाली बंबा चौराहे पर जर्जर पुलिया पर ईंटों से भरा एक डंपर अचानक संतुलन बिगड़ने से लटक गया। गनीमत रही कि डंपर पलटा नहीं और चालक बाल-बाल बच गया। डंपर पाली गांव स्थित एक ईंट भट्ठे से ईंट भरकर बकेवर की ओर जा रहा था। रात के समय अंधेरा होने के कारण पुलिया पर मोड़ते समय चालक का संतुलन बिगड़ गया, जिससे डंपर पुलिया के किनारे खतरनाक तरीके से लटक गया। समय रहते स्थानीय निवासियों ने डम्पर चालक को सुरक्षित बाहर निकाला। सुबह होने के बाद एक दूसरा डम्पर मंगाया गया जिसमें ईंटे लोड कर तथा पुलिया पर फंसे डम्पर को बाहर निकालकर अपने गन्तव्य की ओर भेजा गया। इस घटना के चलते दोपहर करीब बारह बजे तक मुख्य सड़क पर जाम की समस्या बनी रही। डम्पर बाहर निकालने के बाद यातायात स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.