गोरखपुर, मई 18 -- सिकरीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। सिकरीगंज थाना क्षेत्र के रोहूआ गांव निवासी एक अधेड़ की सोमवार को पुलिया से गिरकर मौत हो गई। उक्त पुलिया लंबे समय से बिना रेलिंग के है, जिससे आए दिन हादसे होते रहते हैं। रोहूआ गांव निवासी पराग यादव (53) पुत्र टहल यादव सोमवार दोपहर करीब 12 बजे साइकिल से सिकरीगंज से घर लौट रहे थे। सिकरीगंज-झौवा मार्ग स्थित पुलिया पार करते समय अचानक उनका संतुलन बिगड़ गया और वह साइकिल समेत नीचे जा गिरे। आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और उन्हें बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। यह भी पढ़ें- 12 वर्ष बाद भी रेलिंग का निर्माण नहीं मृतक अपने पीछे पत्नी गंगाजली देवी, चार पुत्र और तीन पुत्रियों का भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि उक्त पुलिया लंबे स...