घाटशिला, अप्रैल 12 -- बहरागोड़ा। बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के भूतिया पंचायत अंतर्गत बानियाकुंदर में बीते गुरुवार की रात एक जर्जर पुलिया से गिरकर राजमिस्त्री जादूनाथ सोरेन की दर्दनाक मौत हो गई। जिसके बाद रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन की सुपुत्री दुखनी सोरेन ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए दुखनी सोरेन ने परिजनों को भरोसा दिलाया कि उनके पिता चंपाई सोरेन हमेशा उनके साथ खड़े हैं और बच्चों की पढ़ाई बाधित न हो इसके लिए हर संभव आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। इस दौरान ग्रामीणों ने प्रशासन के प्रति भारी आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि लंबे समय से पुलिया की बदहाली की शिकायत के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं हुई, जिसके कारण जादूनाथ के तीन बच्चों के सिर से पिता का सा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.