भदोही, मार्च 20 -- सुरियावां, हिन्दुस्तान संवाद। अभोली ब्लॉक क्षेत्र के शेरपुर गोपलहा गांव के पास क्षतिग्रस्त नहर पुल आए दिन हादसे का कारण बन रहा है। पांच वर्ष से नहर जर्जर हाल में पड़ा है, लेकिन विभागीय स्तर से ध्यान नहीं दिया जा रहा है। तेज गति से आने वाले बाइक सवार अनियंत्रित होकर सीधे नहर में गिरकर चोटिल हो जाते हैं। चार माह पूर्व ई-रिक्शा भी नहर में पलट गया था। क्षेत्रीय जनता की माने तो अभोली ब्लॉक क्षेत्र के दुर्गागंज बाजार से प्रयागराज जिले में प्रवेश करने वाली वारी मार्ग जर्जर होने के साथ ही नहर पुलिया भी क्षतिग्रस्त हो गई है। शेरपुर गोपलहा के पास नहर काफी जर्जर हो गया है। पांच किलोमीटर लंबी सड़क आधा दर्जन से ज्यादा स्थलों पर जर्जर हो गया है। वहीं, शेरपुर गोपलहा गांव स्थित नहर पुल पांच साल से क्षतिगस्त हाल में पड़ा है। इससे दो-तीन बा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.