लखनऊ, मई 5 -- मड़ियांव में सोमवार को जर्जर दीवार के गिरने से 34 वर्षीय अंकित शर्मा दब गए। उस वक्त युवक अपने मालिक की कार का पहिया खुलवा रहा था। तभी यह हादसा हो गया। घटना को देखकर आसपास के लोग वहां पहुंचे। लोगों ने मलबे में दबे युवक को बाहर निकाला और आननफानन में ट्रॉमा सेंटर लेकर पहुंचे। वहां डॉक्टर ने युवक को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों से पूछताछ कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हरदोई के गौर कला थानाक्षेत्र के अतरौली गांव निवासी अंकित शर्मा प्राइवेट नौकरी करते थे। वह पत्नी मनीषा और दो बेटिया खुशी व अनुष्का के साथ केशव नगर में किराए पर रहते थे। यह भी पढ़ें- जर्जर दीवार गिरने से युवक की मौत, पंक्चर बनवाते समय हुआ हादसा मृतक के भाई शुभम शर्मा ने बताया कि उनका भाई सोमवार सुबह डाला ठीक करवाने के लिए मिस्त्री के पास...