फतेहपुर, फरवरी 14 -- फतेहपुर। हुसैनगंज थाना क्षेत्र के मुस्तफापुर में शुक्रवार रात एक जर्जर बाउंड्री वॉल गिरने से एक महिला की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग गंभीर घायल हो गए। महिला मुस्ताफुर गांव एक शादी समारोह में शामिल होने के लिये आई थी। महिला की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजा है। थाना क्षेत्र के औढेरा गांव निवासी 55 वर्षीय श्रीमती देवी पत्नी लवकुश विश्वकर्मा मुस्तफापुर में अपने रिश्तेदार सुरेश विश्वकर्मा के घर उनकी बेटी की शादी में शामिल होने के लिये पहुंची थी। शुक्रवार को मेंहदी का कार्यक्रम था। रात करीब नौ बजे मोहल्ले के दूसरे घर से सुरेश विश्वकर्मा के घर जा रही थी। तभी गांव निवासी जगदीश के घर की करीब 15 इंच मोटी दीवार जो काफी समय से झुकी हुई खड़ी थी। अचानक दीवार भरभराकर गिर पड़ी। सिर फट जाने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.