आगरा, मार्च 14 -- जनपद के थाना क्षेत्र के गांव लच्छिमपुर में शुक्रवार की शाम को एक मकान की जर्जर दीवार गिरने से मलवे में दबने से एक बालिका की मौत हो गई। जबकि दो बच्चे घायल हो गए। हादसे के बाद बच्चों के परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन बच्चों को लेकर अमांपुर सरकारी अस्पताल पर लेकर पहुंचे। जहां एक बालिका को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल बच्चों को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जहां उनका उपचार शुरू कर दिया गया। पुलिस को मिली सूचना के मुताबिक गांव में मुकेश के घर की दीवार जर्जर हो गई थी। जिसे तोड़कर नई दीवार बनवाने के लिए पुरानी दीवार को तोड़ने का काम चल रहा था। शाम तक मजदूरों पर पूरी दीवार नहीं टूट सकी और अगले दिन तोड़ने की बात कहकर शाम को मजदूर चले गए। शाम करीब छह बजे के आसपास पुरानी दीवार के पास ही तीन बच्चे खेल रहे थे। इसी द...