पीलीभीत, अप्रैल 7 -- बरखेड़ा। एक साल से खेत में तिरछे खड़े पोल और खेतों में झूलते विद्युत तारों की समस्या को लेकर सोमवार को ग्रामीणों ने नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। आरोप है कि जिम्मेदारों ने पोल और क्रेन कि व्यवस्था करने खुद करने को कहा। जिस पर ग्रामीण भड़क गए थे। गांव ज्योरहा कल्याणपुर में मेला मैदान से होते हुए गांव को आने वाली 11 हजार वोल्टेज की मेन लाइन का एक पोल आनंद प्रकाश के खेत में पिछले एक साल से तिरछा खड़ा है। एक लकड़ी लगाकर पोल को गिरने से ग्रामीणों ने रोक रखा है। जबकि विद्युत तार भी खेतों के ऊपर झूल रहे है। इससे ग्रामीणों को जोताई और फसल की कटाई करते समय खतरे की बात कही। ग्रामीणों ने बताया कि एक ग्रामीणों करंट लगने से गंभीर रूप से झुलस चुका है। कई बार पावर कारपोरेशन के अधिकारिओं से समस्या समाधान की मांग की मगर किसी ने ध्यान नहीं दिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.