सिद्धार्थ, अक्टूबर 4 -- बांसी। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय मिठवल में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब भारत सरकार के विद्युत मंत्रालय के संयुक्त सचिव पंकज कुमार निरीक्षण करने पहुंचे। अधिकारी ने छात्राओं से संवाद किया, तो छात्राओं ने दर्द बयां करते हुए बताया कि काफी दिनों से विद्यालय में गणित के शिक्षक नहीं हैं, जिससे उन्हें गणित विषय का ज्ञान नहीं मिल पा रहा है और पढ़ाई प्रभावित हो रही है। उन्होंने जर्जर तारों को तुरंत सही कराने के सख्त निर्देश दिए। कमरों के अंदर पहुंचने पर छात्राओं के कपड़े रखने वाली अलमारियों के दरवाजे टूटे मिले, उन्हें सही कराने के निर्देश दिए। इस अवसर पर सीडीओ बलराम सिंह, बीएसए शैलेश कुमार आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...