आगरा, जून 24 -- 17 जून को ताजगंज क्षेत्र मकान का जर्जर छज्जा गिरने से एक बालक और एक बुजुर्ग को की मौत हो गई थी। अब बालक की मां सीमा बेगम निवासी नई आबादी पक्की सराय ने मकान मालिक पर लापरवाही सहित अन्य आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। सीमा बेगम ने आरोप लगाते हुए बताया कि 17 जून की शाम पड़ोसी अंसार के मकान का जर्जर छज्जा और उस पर बना शौचालय अचानक भरभराकर गिर गए। हादसे में उनके पुत्र फैसल की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि रमेश 60 ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पीड़िता का कहना है कि मकान मालिक अंसार और उसके परिजनों को जर्जर छज्जा हटाने को लेकर कई बार कहा गया था। हादसे की आशंका जताते हुए मकान मरम्मत कराने को कहा था। लेकिन आरोपित ने किसी बात पर ध्यान नहीं दिया। लापरवाही बरती। पीड़िता का आरोप है विरोध आरोपित पक्ष मारपीट और झगड़े पर उतारू हो जाते ...