उन्नाव, अप्रैल 7 -- उन्नाव, संवाददाता। जिले की पुलिस चौकियां और पुलिस लाइंस के आवास बदहाली की कहानी बयां कर रहे हैं। जर्जर इमारतों में ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मी और अपनी फरियाद लेकर पहुंचने वाले लोग हर पल हादसे के डर में जी रहे हैं। बारिश में टपकती छतें, झुके हुए छज्जे और टूटते फर्श के बीच जिम्मेदारों की अनदेखी ने हालात को और भयावह बना दिया है। जिले की कई पुलिस चौकियां आज भी खस्ताहाल भवनों में संचालित हैं, जहां न केवल पुलिसकर्मियों की सुरक्षा दांव पर है, बल्कि यहां आने वाले फरियादी भी खतरे के साये में अपनी शिकायत दर्ज कराने को मजबूर हैं। सदर और जेल चौकी की स्थिति तो और भी चिंताजनक है, जहां अधिकारियों के कार्यालय तक बारिश में पानी टपकता है। इसके बावजूद मरम्मत या नए भवन के निर्माण की दिशा में अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। पुलिस लाइंस म...