जर्जर चक रोड को पूरा कराने की ग्रामीणों ने लगाई गुहार
इटावा औरैया, जून 6 -- भरथना। शनिवार को एसडीएम को प्रार्थना पत्र देने तहसील पहुंचे ग्रामीणों ने बताया कि काठमऊ पंचायत क्षेत्र के नगला खंता में स्थित गाटा संख्या 126 एवं 131 के बीच एक चक रोड है, जिससे होकर किसान अपने-अपने खेतों तक पहुंचते हैं। यह चक रोड लंबे समय से अधूरा पड़ा हुआ है तथा इसकी स्थिति काफी खराब है। बरसात के दिनों में जलभराव होने से किसानों को खेतों तक आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने एसडीएम से मांग करते हुए कहा कि अधूरे पड़े इस चक रोड को शीघ्र पूर्ण कराया जाए, जिससे किसानों और ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिल सके। यह भी पढ़ें- जलनिकासी के इंतजाम नहीं, बीमारी फैलने की आशंका प्रार्थना पत्र देने वालों में विपिन कुमार, जयप्रकाश, चंद्रप्रकाश, कुलदीप, श्रीप्रकाश, शिवा यादव, नितिन यादव, रामऔतार सिंह यादव, प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.