चंदौली, मार्च 29 -- इलिया, हिन्दुस्तान संवाद। इलिया कस्बा के उत्तरी बाजार क्षेत्र में बिजली विभाग की लापरवाही लोगों की जान पर भारी पड़ सकती है। घनी आबादी और व्यस्त मार्ग के बीच खड़ा एक जर्जर बिजली का खंभा कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकता है। स्थानीय लोगों के अनुसार खंभे का निचला हिस्सा पूरी तरह सड़ चुका है और वह केवल ऊपर से गुजर रहे तारों के सहारे टिका हुआ है। सबसे चिंताजनक बात यह है कि इसी खंभे से होकर 11 हजार वोल्ट का हाईटेंशन तार गुजर रहा है। लेवा-इलिया मार्ग पर दिनभर लोगों की आवाजाही बनी रहती है। आसपास दुकानों और मकानों की भरमार है, जिससे खतरा और बढ़ गया है।स्थानीय निवासी राजेश मौर्य, मुसाफिर विश्वकर्मा, विरमचंद्र, विजय कुमार, गणेश गुप्ता और रोहित कुमार ने बताया कि किसी भी समय खंभा गिर सकता है या तार टूट सकता है, जिससे बड़ी जनहानि हो...