बागपत, मार्च 3 -- बड़ौत। नेहरू रोड आर्य नगर के बाहर बिजली का खंभा जर्जर हालत में खड़ा हुआ है। उसका नीचे का हिस्सा गल चुका है। अब यह खंभा बिजली के तारों के सहारे पर टिका हुआ है। लोगों का कहना है कि सूचना के बाद भी ऊर्जा निगम द्वारा इसे नहीं बदला जा रहा है, जबकि नेहरू रोड पर हर समय लोगों का आवागमन बना रहता है। उन्होंने उर्जा निगम के अधिकारियों से खंभे को बदले जाने की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...