जर्जर और कंडम बसों में जान हथेली पर लेकर स्कूल जा रहे लाडले
अलीगढ़, मई 15 -- अलीगढ़, कार्यालय संवाददाता। अपने बच्चों को स्कूली वाहन में भेजना अब खतरे से खाली नहीं है। पता नहीं कौन सी बस अनफिट है। कंडम बस कभी भी दुर्घटनाग्रस्त हो सकती है। एक दिन पहले गंगीरी में हुआ हादसा इसका जीता जागता उदाहरण है। इस मामले में शिक्षा विभाग को भी अपनी भूमिका निभानी होगी। आरटीओ ने ऐसे करीब 194 वाहनों के नंबर व विद्यालयों के नाम उजागर किए थे। जिले में 15 साल पुराने कबाड़ श्रेणी में आने वाले स्कूली वाहन मानकों के विरुद्ध चल रहे हैं। अलीगढ़ व आगरा मंडल की सड़कों पर 801 अनफिट स्कूली वाहन खुलेआम दौड़ रहे हैं। अलीगढ़ में 194 ऐसे वाहन हैं जिन्होंने अभी तक परमिट नहीं लिया है। आरटीओ दीपक कुमार शाह ने लोगों को सचेत किया है कि इन स्कूल वाहनों की वैधता समाप्त हो चुकी है। इनके पास परमिट नहीं है। स्कूल के संचालकों ने अभी तक परमिट ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.