संभल, जनवरी 29 -- धनारी थाना क्षेत्र के कस्बा भकरौली के होली चौक मेन मार्केट से होकर गुजर रही एलटी लाइन के तार काफी जर्जर हो चुके हैं, जिससे कभी भी बड़ा हादसा होने की आशंका बनी हुई है। बताया गया कि एलटी लाइन के तार नीचे लटकने के कारण बड़े वाहन चालकों को आए दिन तारों को छूते हुए वाहन निकालना पड़ रहा है। कई बार वाहन चालकों को मजबूरी में वैकल्पिक मार्ग अपनाना पड़ता है, जिससे बाजार क्षेत्र में आवागमन भी प्रभावित हो रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि जर्जर तारों के चलते किसी भी समय गंभीर दुर्घटना हो सकती है। इस संबंध में अधिशासी अभियंता विद्युत वितरण खंड बबराला अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि बुधवार को उन्होंने स्वयं भकरौली पहुंचकर जर्जर तारों का निरीक्षण किया है। उन्होंने बताया कि लाइन बदलने के लिए संबंधित प्रस्ताव (इस्टीमेट) भेज दिया गया है और...