सहरसा, जून 30 -- सिमरी बख्तियारपुर, एक प्रतिनिधि। सोनवर्षा राज-सिमरी बख्तiyarपुर एनएच-107 पर रंगीनियां पेट्रोल पंप के समीप स्थित जर्जर अप्रोच पथ के निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों एवं व्यवसायियों ने अनुमंडल पदाधिकारी आलोक राय को आवेदन सौंपा है। लोगों ने शीघ्र अप्रोच निर्माण कराकर लगातार हो रही दुर्घटनाओं पर रोक लगाने की मांग की है।

ग्रामीणों की समस्याएं ग्रामीणों ने बताया कि रंगीनियां पेट्रोल पंप के पास जियालाल मंडल गेट के समीप वर्षों से अप्रोच पथ बदहाल स्थिति में है। एनएच-107 का निर्माण कार्य पूरा हो चुका है, लेकिन मुख्य बाजार सिमरी बख्तियारपुर की ओर जाने वाली सड़क का अप्रोच अब तक नहीं बनाया गया है। इसके कारण ई-रिक्शा, बाइक एवं अन्य छोटे वाहन प्रतिदिन दुर्घटनाग्रस्त हो रहे हैं। कई लोग चोटिल भी हो चुके हैं।

निर्माण एजेंसी की लापरवाही ...