सहरसा, अप्रैल 20 -- कहरा, एक संवाददाता।सहरसा-सुपौल मुख्य मार्ग पर बरियाही बाजार से बनगांव तक एनएच 327ई की हालत बेहद जर्जर हो चुकी है। सड़क पर जगह- जगह गड्ढे बन गए हैं, जिससे वाहनों का परिचालन कठिन हो गया है। इस मार्ग से गुजरने वाले लोगों को हर दिन परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विशेषकर रात के समय और बरसात में स्थिति और भी खतरनाक हो जाती है, जब गड्ढों का अंदाजा लगाना मुश्किल हो जाता है। गर्भवती महिलाओं और मरीजों को झेलनी पड़ रही कठिनाई जर्जर सड़क का सबसे अधिक असर मरीजों और गर्भवती महिलाओं पर पड़ रहा है। प्रसव के लिए अस्पताल जाने के दौरान झटकों भरी यात्रा उन्हें अतिरिक्त पीड़ा दे रही है। यह भी पढ़ें- पिंजा के लोगों को नही हुवा सड़क की सपना पूरा कई बार गंभीर मरीजों की हालत रास्ते में ही बिगड़ने का खतरा बना रहता है। स्थानीय लोगों का कहना है...