जर्जर ईंट सोलिंग सड़क से राहगीर परेशान, पक्कीकरण की मांग
पूर्णिया, जून 14 -- पूर्णिया पूर्व, एक संवाददाता। पूर्णिया पूर्व प्रखंड की भोगा करियात पंचायत में भोगा करियात गांव से भोगा देहात चौहान टोला होते हुए भटगामा पोद्दार टोला तक जाने वाली करीब दो किलोमीटर लंबी ईंट सोलिंग सड़क जर्जर हो चुकी है। सड़क की बदहाल स्थिति के कारण ग्रामीणों और राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई स्थानों पर ईंटें उखड़ जाने से पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क का निर्माण वर्ष 1990 के आसपास तत्कालीन मुखिया भुवनेश्वर पोद्दार द्वारा जवाहर रोजगार योजना के तहत कराया गया था। करीब 35 वर्ष बीत जाने के बावजूद सड़क का पक्कीकरण नहीं हो सका है। यह भी पढ़ें- बंधुआ जाने वाली सड़क बदहाल, नुकीले बोल्डरों से राहगीर परेशान ग्रामीणों का कहना है कि वे लगातार जनप्रतिनिधियों और जिला प्रशासन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.