नोएडा, सितम्बर 11 -- नोएडा, विक्रम शर्मा। दिल्ली के सत्य निकेतन में इमारत के गिरने के बाद प्राधिकरण भी जर्जर मकानों को लेकर सख्त हो गया है। जर्जर फ्लैटों और मकानों को खाली करने के लिए दोबारा से नोटिस चस्पा कराने शुरू कर दिए हैं। गांवों में भी जर्जर मकानों पर नोटिस चिपकाए जा रहे हैं। शहर में खतरनाक इमारतों को चिह्नित करने वाले, खाली करने का नोटिस जारी करने वाले प्राधिकरण के कई अधिकारी और कर्मचारी खुद जर्जर इमारत में रह रहे हैँ। इनको पिछले वर्ष आवास खाली करने के लिए दो बार नोटिस जारी हुए थे। सिंतबर-2025 में नोटिस बकायदा आवास पर चस्पा हुए थे। यह भी पढ़ें- Faridabad News: स्मार्ट सिटी में घोषित चालीस जर्जर भवन नहीं तोड़े गए कुछ को छोड़ दें तो बाकी किसी भी अधिकारी-कर्मचारी ने यहां के आवास नहीं खाली किए। दिल्ली और दूसरी जगहों की जर्जर इमारतों के...