धनबाद, अप्रैल 10 -- बाघमारा प्रखंड अंतर्गत फुलारीटांड़ बस्ती में रहने वाले सुजीत महतो के आवास की जर्जर छत गुरुवार को अचानक भरभरा कर गिर गई। इससे उनकी पत्नी रीता देवी जख्मी हो गई। इस घटना के बाद पूरा परिवार दहशत में है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि फुलारीटांड़ बस्ती में सुजीत महतो का पुश्तैनी मकान है, जो अब पूरी तरह से जर्जर हो चुका है। गुरुवार सुबह छत का प्लास्टर एकाएक घर के अंदर काम कर रही रीता देवी के ऊपर गिर गया। इससे उनके कमर व शरीर के अन्य भाग में चोट आई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...