गोंडा, जनवरी 3 -- गोण्डा । कृषि विभाग के कर्मचारियों को सरकारी सुविधाएं मिलने की बात कागजों तक ही सीमित है। विभागीय आवासों की हालत इतनी जर्जर हो चुकी है कि यहां रहने वाले कर्मचारी और उनके परिवार हर वक्त डर के साये में जीवन गुजारने को मजबूर हैं। बरसात और तेज हवा के मौसम में हालात और भी भयावह हो जाते हैं। स्थिति यह है कि छत से पानी टपकता है , दीवारों में गहरी दरारें और आवास की छतों पर झाड़ी उग आई है। इसके अलावा जगह-जगह से झड़ता प्लास्टर किसी भी वक्त बड़ी दुर्घटना को न्योता दे रहा है। कर्मचारियों का कहना है कि वर्षो पहले बनाए गए इन आवासों की न तो समय पर मरम्मत कराई गई और न ही पुनर्निर्माण की दिशा में कोई ठोस कदम ही उठाया गया है । कई आवासों की छतें कमजोर हो चुकी हैं, बिजली की जर्जर वायरिंग और टूटे दरवाजे - खिड़कियां खतरे को और बढ़ा रही हैं। छो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.