चंदौली, जून 25 -- इलिया, हिंदुस्तान संवाद। क्षेत्र के अर्जी कला गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र की बदहाल स्थिति से नौनिहालों की सुरक्षा और शिक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं। भवन की हालत इतनी जर्जर हो चुकी है कि अभिभावकों में बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। भवन में फर्श पर टाइल्स तो लगवा दी गई हैं, लेकिन मूलभूत मरम्मत आज तक नहीं कराई गई। ग्रामीणों के अनुसार केंद्र के दरवाजे और खिड़कियां पूरी तरह टूट चुके हैं, जिससे भवन हमेशा खुला रहता है। ऐसे में केंद्र की सामग्री को सुरक्षित रखना संभव नहीं है। स्थिति यह है कि केंद्र के लिए उपलब्ध टेबल, बेंच और कुर्सियां गांव के ही एक सफाईकर्मी के घर पर रखी गई हैं। केंद्र में बच्चों के बैठने और शैक्षणिक गतिविधियों के संचालन की समुचित व्यवस्था नहीं है। करीब डेढ़ वर्ष से भवन की स्थिति दयनीय बनी हुई है, ल...