फरीदाबाद, अप्रैल 24 -- फरीदाबाद, अभिषेक शर्मा। स्मार्ट सिटी में बच्चों की सुरक्षा और बेहतर शिक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने अहम निर्णय लिया है। जिले की 13 जर्जर आंगनबाड़ियों को अब नजदीकी प्राथमिक विद्यालयों में शिफ्ट किया जाएगा। इस कदम से न केवल छोटे बच्चों को सुरक्षित माहौल मिलेगा, बल्कि उनकी प्रारंभिक शिक्षा को भी मजबूती मिलेगी। बता दें कि कई आंगनबाड़ी केंद्र पुराने और जर्जर भवनों में संचालित हो रहे हैं, जिससे बच्चों की सुरक्षा को लेकर हमेशा चिंता बनी रहती है। ऐसे में इन केंद्रों को प्राथमिक स्कूलों में स्थानांतरित करने से बच्चों को सुरक्षित और बेहतर वातावरण मिल सकेगा। स्कूलों में पहले से ही बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध होती हैं, जिसका सीधा लाभ आंगनबाड़ी के बच्चों को मिलेगा। इस संबंध में बाल कल्याण विभाग और जिला मौलिक शिक्षा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.