कौशाम्बी, फरवरी 27 -- नेवादा ब्लॉक के जरैनी गांव में शुक्रवार को सवर्ण आर्मी की ओर से युवा चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में युवाओं की काफी भागीदारी रही। इस दौरान क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद के शहीद दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई और संगठन विस्तार पर जोर दिया गया। जिलाध्यक्ष अभिषेक पांडेय की अगुवाई में आयोजित चौपाल की शुरुआत चंद्रशेखर आजाद की तस्वीर पर माल्यार्पण से हुई। उपस्थित युवाओं ने उनके बताए मार्ग पर चलने और समाज में एकता बनाए रखने का संकल्प लिया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि समाज की मजबूती युवाओं की सक्रिय भागीदारी से ही संभव है। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ने का आह्वान किया। कार्यक्रम के दौरान सर्वसम्मति से जरैनी गांव निवासी विवेक तिवारी को ब्लॉक अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं संजय कुमार पांडेय को जिला सं...