जरूरी---भारोत्तोलन में सूरजभान सरस्वती विद्या मंदिर का दबदबा, छह स्वर्ण पदक जीतकर लहराया परचम
बुलंदशहर, अगस्त 19 -- शिकारपुर। सूरजभान सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज शिकारपुर में विद्या भारती पश्चिम उत्तर प्रदेश क्षेत्र के तत्वावधान में आयोजित चार दिवसीय 38वीं क्षेत्रीय खेल-कूद प्रतियोगिता के तीसरे दिन भारोत्तोलन प्रतियोगिता के परिणाम घोषित किए गए। विभिन्न भार वर्गों में मेरठ, व्रज एवं उत्तराखंड प्रांत के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। भारोत्तोलन प्रतियोगिता में तीनों प्रांतों के प्रतिभागियों ने कुल 33 स्वर्ण, 27 रजत और 15 कांस्य पदक प्राप्त किए। मेरठ प्रांत की ओर से मेजबान सूरजभान सरस्वती विद्या मंदिर शिकारपुर के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण, 11 रजत एवं 6 कांस्य पदक जीतकर प्रतियोगिता में अपना दबदबा कायम किया। यह भी पढ़ें- Bagpat News: सर्वोदय के खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो में मचाया धमाल, 3 स्वर्ण समेत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.