हजारीबाग, मई 29 -- हजारीबाग हमारे प्रतिनिधि जिले में भीषण गर्मी और लू की तपिश को देखते हुए जिला प्रशासन ने आम जनजीवन और आवश्यक सेवाओं को सुचारू बनाए रखने के लिए कमर कस ली है। प्रशासन ने सभी तेल कंपनियों को सख्त निर्देश जारी किए हैं कि अस्पताल, मिल्क वैन और अन्य आपातकालीन सेवाओं के लिए डीजल की नियमित और निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित की जाए।जिला प्रशासन ने सभी पेट्रोल पंप संचालकों और तेल कंपनियों को निर्देशित किया है कि वे इन जरूरी सेवाओं को प्राथमिकता दें। प्रशासन ने निर्देश दिया है कि यदि आवश्यकता पड़े, तो इन सेवाओं के लिए गैलन या ड्रम के माध्यम से भी डीजल की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, ताकि किसी भी आपातकालीन स्थिति में बाधा उत्पन्न न हो।गर्मी यह भी पढ़ें- जरूरी सेवाओं के लिए डीजल आपूर्ति सुनिश्चित करने का निर्देश के कारण बिजली की बढ़ती मांग और स...