शाहजहांपुर, मार्च 31 -- शाहजहांपुर। शहर के ऑल सेंट्स स्कूल में वार्षिक परिणाम दिवस उत्साह के साथ आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि तत्कालीन नगर आयुक्त डॉ. बिपिन कुमार मिश्रा और विशिष्ट अतिथि डॉ. जस्मीत साहनी निदेशक, डून इंटरनेशनल स्कूल रहे। विद्यालय के निदेशक सचिन बाथम व प्रधानाचार्या साक्षी रस्तोगी ने अतिथियों का स्वागत किया। इस दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अनूप राना, आसिफ खान सहित शिक्षक रुबि, समन, अश्वनी, शरद, अजीम, शुभा, श्रेस्थी, रीना, प्रिया, सोनाली, प्रियंका, नेहा, मेघा और इरम मौजूद रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...