शाहजहांपुर, जनवरी 24 -- फोटो 05:: एमए पब्लिक और ग्लोरियस स्कूल के बच्चों ने रैली निकाली। सिंधौली। मुड़िया मोड़ स्थित एमए पब्लिक स्कूल व ग्लोरियस पब्लिक स्कूल में विश्व मतदाता दिवस पर छात्र-छात्राओं ने रैली निकालकर लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया। रैली में बच्चों ने आकर्षक नारे लगाए। कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय बालिका दिवस पर गोष्ठी भी हुई, जिसमें छात्रा अंशिका सिंह ने कविता के माध्यम से बेटियों के अधिकारों पर विचार रखे। स्कूल प्रबंधक मोहम्मद आसिफ अली मंसूरी ने मतदान को लोकतंत्र की मजबूती के लिए जरूरी बताया। कार्यक्रम में शिक्षक-शिक्षिकाओं का सहयोग रहा, जबकि सुशील कुमार त्रिवेदी और दिनेश कुमार अवस्थी अतिथि के रूप में मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...