शाहजहांपुर, मार्च 8 -- केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद रविवार को अपने आवास प्रसाद भवन से आनंदपुरम कॉलोनी स्थित परिहार कॉटेज पहुंचे। यहां उन्होंने युवा सामाजिक कार्यकर्ता कुंवर मुनीश सिंह परिहार एडवोकेट के आवास पर होली मिलन कार्यक्रम में शामिल होकर शुभकामनाएं दीं। इस दौरान जितिन प्रसाद ने कहा कि परिहार बंधु उनके पारिवारिक कार्यकर्ता हैं। कार्यक्रम में कुंवर मुनीश सिंह परिहार ने जितिन प्रसाद और ददरौल विधायक अरविंद सिंह को पटका पहनाकर स्मृति चिह्न भेंट किया। इस अवसर पर भूपेंद्र सिंह भन्नू, अवधेश दीक्षित, मोती मिश्रा, आलोक प्रताप सिंह, अनूप मौर्य, रणजीत सिंह चौहान सहित कई लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...