हिन्दुस्तान संवाददाता, मार्च 6 -- यूपी के महाराजगंज में एक पति ने बेरहमी से पत्नी की हत्या कर दी। बृजमनगंज थाना क्षेत्र स्थित सौरहा गांव में गुरुवार की शाम गृहकलह में एक युवक ने 20 वर्षीया पत्नी पर कुल्हाड़ी से प्रहार कर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद वह फरार हो गया। बताया जा रहा है कि बरगाहपुर निवासी नजमा (20) की शादी डेढ़ साल पहले सौरहा निवासी मुर्तुजा के साथ हुई थी। निकाह के बाद से ही दोनों में अनबन चल रही थी। अनबन के कारण लंबे समय से नजमा मायके में रह रही थी। गुरुवार की दोपहर नजमा अपनी मां और एक अन्य युवक के साथ अपना सामान लेने ससुराल पहुंची थी। नजमा अपना सामान समेटकर जब घर से बाहर निकलने लगी तभी मुर्तुजा ने उसे जरूरी बात करने के बहाने कमरे के अंदर बुलाया। जैसे ही नजमा कमरे के अंदर पहुंची, मुर्तुजा ने पीछे से कुल्हाड़ी से उसके सिर पर क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.