शाहजहांपुर, मार्च 30 -- तिलहर। राज्य मंत्री राकेश राठौर गुरु ने कहा कि भाजपा सरकार में प्रत्येक वर्ग के लोगों का सम्मान रखा गया है। सरकार प्रदेश के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। रविवार को हाईवे स्थित एक मैरिज लान मे राज्य मंत्री राकेश राठौर गुरु का आर्य मिष्ठान भंडार के मलिक सत्य प्रकाश आर्य के नेतृत्व में भव्य स्वागत किया गया। सभा को संबोधित करते हुए राज्य मंत्री ने कहा कि भाजपा में छोटे से छोटे कार्यकर्ता को सम्मान दिया जाता है जिसका ही नतीजा है कि वह आज मंत्री के पद पर है। व्यापारी नेता दिलीप राठौर ने कहा कि समाज के लोगों को संगठन से जोड़ें और सभी की मदद करें। सभा में मंत्री से पंचायत चुनाव को लेकर भी कई लोगों ने चर्चा की। इस दौरान प्रभाकर आर्य, राजाराम राठौर, दिवाकर आर्य, अरविंद राठौर, धर्मेंद्र राठौर, गोविंद राठौर आदि मौजूद रह...