शाहजहांपुर, मार्च 23 -- कलान। भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों के कलान आगमन पर भव्य स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। जिला उपाध्यक्ष बनने के बाद विजय मोहन मिश्रा पहली बार गृह नगर पहुंचे। उनके साथ जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह, जिला महामंत्री सतेंद्र गुप्ता, जिला मंत्री लता सिंह, विधायक हरिप्रकाश वर्मा और नगर पंचायत अध्यक्ष हरनरायण गुप्ता भी मौजूद रहे। कार्यक्रम से पहले सभी पदाधिकारियों ने पटना देवकली स्थित प्राचीन शिव मंदिर में जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की। विजय मोहन मिश्रा ने कार्यकर्ताओं का आभार जताते हुए कहा कि वे पार्टी द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी का निष्ठा से निर्वहन करेंगे। महिला नेत्री किरन शर्मा ने पदाधिकारियों का स्वागत किया। इस दौरान विनोद गुप्ता, श्यामबाबू गुप्ता, संजीव बबल...