शाहजहांपुर, जनवरी 28 -- जिले के कई स्कूलों और संस्थानों में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किए गए। शहीद वीर अब्दुल हमीद मेमोरियल स्कूल में प्रबंधक रियाज खां ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। जनता इंटर कालेज में प्रबंधक सुरेन्द्र सिंह ने ध्वजारोहण किया। वहीं नूरी मरकज स्थित मदरसा बरकातुल उलूम में प्रधानाचार्य मोहम्मद शरीफ खां ने तिरंगा फहराया। इसके अलावा सेवा निवृत कर्मचारी संघ एवं पेंशनर एसोसिएशन के कार्यक्रम में वरिष्ठ उपाध्यक्ष एमएमए खान और सीनियर सिटीजन वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष सरोज कुमार श्रीवास्तव ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.