बरेली, जुलाई 9 -- राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद्, ब्रज प्रान्त, बरेली महानगर ने माधवराव सिंधिया पब्लिक स्कूल, बरेली में विकसित भारत 2047 की परिकल्पना में युवाओं की भूमिका विषय पर व्याख्यानमाला का आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रबंधक डॉ. सौरभ कुमार अग्रवाल ने की। स्कूल निदेशक आर्यमन अग्रवाल और प्रधानाचार्या डॉ. प्रियंका सरकार ने सभी अतिथियों को स्मृति-चिह्न व पौधा भेंट कर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि डॉ. विनोद पगरानी ने कहा कि भारत को वर्ष 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने में युवाओं की सबसे महत्वपूर्ण भूमिका होगी। उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों, अनुशासन, नवाचार एवं राष्ट्रसेवा की भावना को अपनाने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस पर जिले के 300 मेधावी छात्र-...