वाराणसी, अप्रैल 8 -- वाराणसी। पहड़िया स्थित ओम किलकारी मल्टी स्पेशलियटी हॉस्पिटल एंड ओम किलकारी फर्टिलिटी एंड आईवीएफ सेंटर की ओर से बलिया के एलजी इन रेस्टोरेंट में नि:शुल्क आईवीएफ शिविर लगा। इस दौरान सौ से अधिक दंपतियों को परामर्श मिला। निदेशक डॉ. शैली कुशवाहा ने कहा कि शिविर का उद्देश्य नि:संतान दंपत्तियों को सही मार्गदर्शन, समय पर परामर्श तथा आधुनिक फर्टिलिटी एवं आईवीएफ उपचार सुविधाओं की जानकारी उपलब्ध कराना था। टीम ने मरीजों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और उन्हें आईवीएफ सहित अन्य उपचार विकल्पों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.