बागपत, जुलाई 8 -- बड़ौत। हिन्दुस्तान द्वारा आयोजित ओलंपियाड़ प्रतियोगिता में कैम्ब्रिज पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया था। इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने वाले छात्र-छात्राओं को मंगलवार को प्रमाण पत्र वितरित किए गए,जिन्हें पाकर छात्रों के चेहरे खिल उठे। हिन्दुस्तान समाचार पत्र द्वारा हर साल हिन्दुस्तान ओलंपियाड़ के नाम से प्रतियोगिता कराई जाती है। इस प्रतियोगिता में जनपद के स्कूल बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते है। इस प्रतियोगिता में नगर के कैम्ब्रिज पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया था। मंगलवार को छात्रों को प्रमाण पत्र वितरित किए। इस दौरान स्कूल प्रबंधक राजीव कुमार ने बताया कि इस तरह की प्रतियोगिता के आयोजनों से छात्रों के ज्ञान में वृद्धि होती है। छात्रों में प्रतिस्पृधा की भावना पैदा होती है। प्रधानाचार्या सीमा चौधरी न...