वाराणसी, अप्रैल 13 -- वाराणसी। पीएनबी के स्थापना दिवस पर रविवार को अधिकारियों, कर्मचारियों ने रोड-शो किया। कैंटोंमेंट स्थित मंडल कार्यालय से अपर नगर आयुक्त अमित कुमार ने रैली को हरी झंडी दिखाई। रैली विभिन्न मार्गों से होते पुन: मंडल कार्यालय पहुंची। रैली के साथ चल रहे प्रचार वाहनों पर बैंक के डिजिटल उत्पाद, ऋण योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी दी गई। इस दौरान मंडल प्रमुख प्रभाष चंद्र लाल, अंचल प्रबंधक दीपक सिंह, उप अंचल प्रबंधक हरविंदर सिंह रंधावा आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...