शाहजहांपुर, नवम्बर 15 -- शाहजहांपुर। वीआईपी ग्रुप विद हेल्पिंग हैंड्स द्वारा आज हनुमत धाम मंदिर परिसर में विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर आयोजित किया जा रहा है। यह शिविर वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना के जन्मदिन के अवसर पर 16 नवंबर को सुबह 10 बजे से शाम 4:30 बजे तक चलेगा। संगठन ने अधिक से अधिक लोगों से रक्तदान कर इस पुनीत कार्य में सहयोग की अपील की है। कार्यक्रम की व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी वर्षा गोस्वामी और संजय अग्रवाल को सौंपी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.