लखनऊ, फरवरी 25 -- लखनऊ, वरिष्ठ संवाददाता। लखनऊ व्यापार मंडल ने बुधवार को कई व्यापारियों को पुन: संगठन की सदस्यता दिलाई। संगठन के अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र ने बताया कि सुहैल हैदर अल्वी और मनीष वर्मा का स्वागत किया गया। इस अवसर पर सुहैल हैदर अल्वी ने बताया कि लखनऊ व्यापार मंडल मेरा परिवार है। कुछ परिस्थितियों के कारण दूरी जरूर बनी थी, लेकिन मेरा मन हमेशा यहीं रहा। उन्होंने पूर्ण निष्ठा के साथ व्यापारियों के हितों की रक्षा और संगठन को मजबूती देने का संकल्प लिया। इस अवसर पर राजेंद्र कुमार अग्रवाल, देवेंद्र गुप्ता, उमेश शर्मा और युवा अध्यक्ष रविंद्र गुप्ता सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...