लखनऊ, दिसम्बर 23 -- नगर निगम की चुप्पी से लोगों का जीना हुआ मुहाल एक वर्ष पहले जेई मौके पर गयी थी तोड़ने का मौखिक निर्देश देकर वापस आ गयी लखनऊ। प्रमुख संवाददाता पंडित दीनदयाल पुरम, इंदिरानगर में दबंगों ने सड़क पर दीवार उठा दी है। तकरोही मार्केट से दीनदयाल पुरम को जोड़ने वाली गली में एक दबंग व्यक्ति ने निगम प्रशासन को चुनौती देते हुए सड़क पर दीवार उठाई है। इससे न तो वाहन निकल पा रहे हैं और न ही पैदल चलने वालों को रास्ता मिल रहा है। सीएम कार्यालय में शिकायत पर कार्रवाई शून्य स्थानीय निवासियों ने बताया कि इस अवैध निर्माण की शिकायत एक वर्ष पहले मुख्यमंत्री के आईजीआरएस पोर्टल पर दर्ज कराई गई थी। उस समय नगर निगम की जेई शिल्पी मौके पर पहुंची थीं और दीवार उठाने वाले व्यक्ति को मौखिक निर्देश देकर इसे हटाने को कहा था। आरोपी ने भी जल्द तोड़ने का आश्...