रामगढ़, मार्च 20 -- गोला, निज प्रतिनिधि। गोला के नौवाटोली हरि मंदिर में शुक्रवार की संध्या उमेश हेल्पिंग हैंड की ओर से 101 वस्त्र वितरण का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी सह वरिष्ठ पत्रकार अमित कुमार सिन्हा व थाना प्रभारी अभिषेक कुमार, सोशल मीडिया के बड़े इनफ्लुएंसर रंगीला फैमिली ब्लॉग्स से संजीव कुमार व विजय, रिया ब्लॉग्स से विजय कुमार और हेल्पिंग हैंड के संचालक उमेश कुमार उपस्थित थे। इस दौरान अतिथियों ने महिलाओं के बीच 101 वस्त्र का वितरण किया। पत्रकार अमित कुमार सिन्हा ने कहा कि जरूरतमंद महिलाओं के लिए उमेश हेल्पिंग हैंड की ओर से वस्त्र का वितरण करना सराहनीय कार्य है। उन्होंने कहा कि मैं भी हमेशा जरूरतमंदों की मदद करता रहता हूं और भविष्य में भी करता रहुंगा। जरूरतमंद लोगों की मदद करना हम सभी का दायित्व है। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.